Programs organised in Year 2024-25.

6 October 2024

पर्यावरण एवं संगीत के अंतर्संबंध की महत्ता विषयक संगोष्ठी का आयोजन
6 अक्टूबर 2024 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सभागार में ग्रीन इको मूवमेंट सोसायटी तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय, केंद्र वाराणसी एवं भाव प्रभा पद्म संस्थान के संयुक्त तत्वावधान. मे *पर्यावरण एवं संगीत के अंतर्संबंध की महत्ता विषयक संगोष्ठी तथा *सांस्कृतिक संध्या हरीतिमा* का आयोजन सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के मुख्य कार्यपालक, अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्र को तीनों संस्थानों की ओर से सम्मान फलक के माध्यम से *सनातन संस्कृति निष्ठा सम्मान* से विभूषित किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो मधुलिका अग्रवाल ने कहा की वनस्पतियों संवेदनात्मक रूप से मधुर संगीत को सुनकर सकारत्मक वृद्धि करतीं है य़ह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या *हरीतिमा* मे *प्रो कृष्णकांत शुक्ला* ने गुरु गोरखनाथ जी द्वारा रचित भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति की । समापन किया एक और भजन से बोल थे । *उड़ जाएगा हँस अकेला* इसके उपरांत दूसरी प्रस्तुति *डॉ शिवानी शुक्ला* द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण पर अधारित कजरी की रही बोल थे *हमार मैया सबको कजरी सिखावे* ।तबला संगति रही श्री अंकित सिंह की तथा संवादिनी पर साथ दिया श्री प्रवीन सिंह ने। इस अवसर पर केंद्र के परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। एवं सभी अतिथियों को पौधा प्रदान किया गया। संचालन किया गया डॉ प्रीतेश आचार्य ने। *संयोजन रहा श्री पीयूष आचार्य का।